आंवला किसे नहीं लेना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 14:44

किसे नहीं खाना चाहिए आंवला | Who Shouldn't Eat Amla

अगर शुगर लेवल कम हो

जिन लोगों को लो ब्लड शुगर (Low Blood Sugar) की समस्या होती है उन्हें आंवले के सेवन से परहेज करना चाहिए. आंवला हाई ब्लड शुगर से परेशान लोगों के लिए अच्छा फूड है क्योंकि यह ब्लड शुगर को कम करता है. लेकिन, जिन लोगों का ब्लड शुगर कम हो उन्हें आंवला नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल्स को और भी ज्यादा कम कर सकता है जिससे समस्या बढ़ सकती है.

एसिडिटी की दिक्कत में


आंवला विटामिन सी से भरपूर होने के साथ ही बेहद खट्टा भी होता है. एसिडिक नेचर का होने के चलते यह एसिडिटी (Acidity) की दिक्कत को बढ़ा सकता है. खासकर खाली पेट आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए नहीं तो एसिडिटी, जी मिचलाना और हार्टबर्न की दिक्कत हो सकती है.


अगर सर्जरी होने वाली है


जिन लोगों को कुछ ही दिनों में सर्जरी करवानी हो उन्हें आंवले के सेवन से परहेज शुरू कर देना चाहिए. आंवला खाने पर ब्लीडिंग की दिक्कत हो सकती है. इसलिए यह बेहद जरूरी है कि सर्दियों के इस खट्टे फल से दूरी बना ली जाए.

जिनकी हो ड्राई स्कैल्प

वे लोग जो डैंड्रफ, ड्राई स्कैल्प और सिर की खुजली से परेशान हैं उन्हें भी आंवला खाने से परहेज करना चाहिए. आंवला इन सभी दिक्कतों को बढ़ा सकता है. साथ ही, आंवले के सेवन से डिहाइड्रेशन की दिक्कत हो सकती है. इसलिए अगर आप आंवला खाते भी हैं तो ढेर सारा पानी पीते रहें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info